Press "Enter" to skip to content

कोहरे से राहत लेकिन सर्दी का सितम जारी, अगले 6 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम / Shivpuri News

शिवपुरी में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। लगातार आठवें दिन भी आसमान में छाए हुए हैं। पिछले सात दिनों से सूरज भी नहीं निकला। हालांकि आज शनिवार को कोहरे में गिरावट देखने को मिली है। आज आठवें दिन सुबह कोहरा पिछले दिनों की तुलना कम हुआ है।


बता दें कि पिछले दो रातों से ओस गिरना भी बंद हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सर्दी का सितम जस की तस बना हुआ है। आज रात का पारा 10 डिग्री तक लुढ़क चुका था वहीं दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई गई।

लगातार चल रहीं शीतलहर के चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं लेकिन नौनिहालों को स्कूलों में जाकर सर्दी से जूझना पढ़ रहा है। भले ही स्कूलों का समय प्रशासन ने प्रातः 9 बजे के बाद कर दिया है लेकिन बच्चों को इससे राहत नहीं मिली है। पेरेंट्स और घर के बुजुर्ग अपने बच्चों को हाड़कपाऊ इस सर्दी में स्कूल जाता देख उनके स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में उठे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की बदौलत अगले 6 दिनों तक सर्दी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। इसके अतिरिक्त बारिश भी हो सकती है जो सर्दी में ओर इजाफा कर सकती है। बता दें शिवपुरी में इस बार बारिश का आंकड़ा औसत आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका था। इसके चलते इस बार की सर्दी को बुजुर्ग सूखी सर्दी बता रहें है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!