Press "Enter" to skip to content

बिजली के तार हटाने को लेकर पड़ोसियों ने पति-पत्नी को पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: झंडा गांव में घर की छत से होकर गुजरे बिजली का तार हटाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें चार लोगों ने मिलकर अपने पड़ोसी पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करैरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जिला अस्पताल ने उपचार करा रहे पहलवान केवट ने बताया गुरुवार की शाम उसका बिजली का तार मलखान केवट के मकान की छत से होकर गुजरा था। जिसे मलखान ने हटा दिया था। जबकि मलखान की छत से और लोगों के बिजली के तार भी डले थे। जब में अपने तार की घड़ी कर रहा था। इसी दौरान मलखान गाली गलौज करने लगा था।

जब इसका विरोध किया तो मलखान ने उसके साथ मारपीट कर दी इतने में मलखान के परिवार के कालू केवट। मुकेश केवट और एक महिला भी आ गई। जिनके द्वारा मेरी जमकर मारपीट कर दी गई। मुझे बचाने आई मेरी पत्नी रबुदी केवट के साथ भी मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!