शिवपुरी के जुझाई गांव में एक किसान के तीन बीघा में खड़ी सरसों को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी खेत मालिक ने मवेशियों से खराब करवा दिया। इसका विरोध करने पर तीन लोगों ने मिलकर करीब एक घंटे तक किसान को रात में पीटते रहे।
घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करैरा थाना पुलिस ने दो लोगों को के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे जुझाई गांव के रहने वाले किसान अनिल शर्मा ने बताया कि उसके गुरुवार की रात खेत में सरसों की फसल में पड़ोसी खेत मालिक अमन जाटव, छोटू जाटव और बलवीर जाटव में अपने पशुओं को छोड़ दिया था।
उनके पशुओं ने पूरी फसल बर्बाद कर दी थी। वह रात में तीन बजे अपने खेत पर पहुंचा था। जहां तीनों के पशु फसल बर्बाद कर रहे थे। जब मैंने पशुओं को भगाना चाहा तो तीनों में मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।
तीनों मिलकर उसे करीब एक घंटे तक लाठियों से पीटते रहे। जब बेहोश हो गया तब उसे छोड़कर कर तीनों लोग चले गए। पीड़ित की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने अम्न जाटव और छोटू जाटव के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

सरसों के खेत में छोड़े मवेशी, विरोध करने पर किसान को एक घंटे तक पीटते रहे पड़ोसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment