Press "Enter" to skip to content

महिला से छेड़छाड़ और परिवार को दी जान से मारने की धमकी, दंपति ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पारागढ़ गांव की निवासी एक महिला ने शुक्रवार को अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के एक युवक पर अश्लील छेड़छाड़ और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । महिला ने इस मामले में एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।

एसपी ऑफिस में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दंपति ने बताया कि गांव के फेरन कुशवाह से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद पर से फेरन कुशवाह ने उसके पति की जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी थी जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट केस में राजीनामा के लिए फेरन कुशवाह और उसका परिवार दबाव बना रहा था जब उसके पति ने राजीनामा से मना कर दिया तो फेरन कुशवाह ने 4 जनवरी को जब वह पति के साथ बाइक पर बैठ कर नरवर जा रही थी रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी विरोध करने पर पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपति ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!