Press "Enter" to skip to content

मां बेटे के साथ बाप बेटों ने की मारपीट, पुलिस ने 3 की जगह 1 के खिलाफ लिखी रिपोर्ट / Shivpuri News

मां बेटे ने आरोपियों के नाम बढ़ाने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोनपुरा गांव में बाप बेटों ने मिलकर एक मां बेटे से अश्लील गाली गलौंज कर लात घूसों और डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मां बेटे ने घटना की रिपोर्ट तेंदुआ थाने में दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले तीन लोगों की जगह केवल एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इससे परेशान पीड़ितों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के नाम बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सोनपुरा गांव के रहने वाले नवल किशोर जाटव के साथ पडोस में रहने वाले ज्ञानी और उसके लड़के महेश और उदय जाटव ने लात घूसों और डंडों से मारपीट कर दी उसे बचाने आई उसकी मां पार्वती के साथ भी तीनों ने मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ऑफिस पहुंचे मां बेटे ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के नाम बढ़ाए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!