Press "Enter" to skip to content

गर्लफ्रेंड से मिलने आया बॉयफ्रेंड हुआ गायब, पुलिस 7 माह बाद भी नहीं लगा सकी सुराग / Shivpuri News

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार

शिवपुरी। महाराष्ट्र के पुणे से 18 अगस्त 2023 को करैरा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट महाराष्ट्र के पुणे सहित शिवपुरी में दर्ज कराई लेकिन 7 माह गुजर जाने के बाद भी लापता हुए युवक का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अनहोनी के आशंका से आशंकित परिजनों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर पुलिस से लापता हुए युवक का सुराग लगाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार अनुरोध उर्फ अर्पित पुत्र मोतीराम गौड उम्र 30 साल निवासी कुलैथ जिला ग्वालियर का प्रेम प्रसंग करैरा की रहने वाली एक युवती से चल रहा था। इसी दौरान अर्पित गौड़ महाराष्ट्र के पुणे से 18 अगस्त 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने करेरा आया इसके बाद अर्पित गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि अर्पित की आखिरी बार बात भी करेरा की रहने वाली युवती से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवती और अर्पित एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन युवती का परिवार इसके खिलाफ था इसी के चलते उन्होंने अर्पित को गायब कर दिया। परिजनों ने पुलिस से अर्पित को बरामद करने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!