शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा में एक नवविवाहिता ने अपने पति के सिर में महज इसलिए कुल्हाड़ी मार दी क्योंकि उसके पति ने उसे मायके नहीं जाने दिया। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बुधवार को पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज विवेचना में लिया है।
जानकारी के मुताबिक डेहरवारा का रहने वाला 41 साल के अशोक धाकड़ की शादी नहीं हुई थी। करीब दस दिन पहले अशोक ने उड़ीसा की रहने वाली 32 साल की तुलसी गुप्ता से शादी शपथ पत्र के आधार पर कर ली थी। शादी के करीब आठ दिन बाद महिला ने अशोक धाकड़ से कहा कि उसे अपने मायके जाना है।
बकौल अशोक धाकड़ वह और उसकी पत्नी तुलसी, पेरूआ सिरिया वाले कुआं पर गए थे, वहां उसने अशोक धाकड़ से कहा कि वह अपने मायके जाना चाहती है। इस पर अशोक ने उससे कहा कि अपने घर वालों को फोन करके बुला लो उसके बाद चली जाना।
इस पर तुलसी नाराज हो गई और उसने न सिर्फ अपने पति अशोक धाकड़ को गालियां दीं बल्कि उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी और कुल्हाड़ी के बेहटा से उसकी मारपीट कर दी। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

सावधान! पत्नी को मायके जाने से रोकना हो सकता है जानलेवा, पति का कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment