Press "Enter" to skip to content

गरीबों को बांटने आया खाद्यान्न खुर्द-बुर्द करने के आरोप में राशन दुकान के सेल्समैन और मैनेजर पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली राशन दुकान खरई डाबर के सेल्समैन और मैनेजर के खिलाफ गरीबों को बांटने आया खाद्यान्न खुर्द-बुर्द करने के आरोप में फूड इंस्पेक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार खरई डाबर के सेल्समैन अमर सिह बघेल और मैनेजर नरेन्द्र धाकड पर आरोप है कि उन्होंने गरीबों को बांटने के लिए आया 168454 रुपए का खाद्यान्न खुर्द-बुर्द कर दिया। एसडीएम पोहरी द्वारा राशन दुकान की जांच में गड़बड़ी पकड़े जाने पर सेल्समैन और मैनेजर के खिलाफ बैराड़ थाने में धोखाधड़ी और ईसी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से राशन की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!