शिवपुरी: जिले के राजेश्वरी रोड पर मंगलवार रात चलती ऑटो से कूदने पर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे की है, युवक ऑटो से अपने घर आ रहा था लेकिन ऑटो चालक पर शक होने के कारण उसने चलती ऑटो से छलांग लगा दी। ऑटो से कूदने के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से छुट्टी मनाने घर आया था युवक
कमलागंज निवासी 25 वर्षीय अंकित जाटव दिल्ली में नौकरी करता था। वह छुट्टी पर अपने शहर शिवपुरी वापस आया था। मंगलवार रात शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने कमलागंज स्थित अपने घर के लिए ऑटो लिया। जहां राजेश्वरी रोड पर चलती ऑटो से कूदने के कारण वह घायल हो गया। अंकित की मां अनीता ने बताया कि ऑटो में उनके बेटे के साथ एक और यात्री था। ऑटो चालक ने ऑटो को दूसरी गली में मोड़ने की कोशिश की। जिससे बेटे को शक हो गया और वह चलती ऑटो से कूद गया।

शिवपुरी में रात के 3 बजे चलती ऑटो से कूदा युवक, हैरान कर देगी वजह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment