Press "Enter" to skip to content

दामाद सनी देवल ने चचिया ससुर को पीटा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी।भतीजी के घर में हो रहे विवाद को सुलझाने उसके ससुराल पहुंचे चाचा से महिला के देवर ने मारपीट कर दी। जिससे वो घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलारस थाना पुलिस ने मोहरा के रहने वाले आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के रहने वाले रामकिशन जाटव ने बताया कि उसकी भतीजी गायत्री की शादी कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के रहने वाले राजमल जाटव से हुई थी। भतीजी गायत्री को ससुराल में किसी बात को लेकर परेशान किया जा रहा था। इसकी सूचना उसने फोन पर दी थी।

वह मंगलवार अपने भतीजे गोपाल के साथ भतीजी की ससुराल मोहरा विवाद को सुलझाने गया हुआ था। तब ही बातचीत के दौरान उसके देवर ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। रामकिशन की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने आरोपित सनी देवल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!