शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सीतानगर गांव से लापता हुए चरवाहे और बकरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। जंगल से लापता हुए चरवाहे ने बताया कि रात में अंधेरा होने और कोहरे की वजह से वह जंगल में रास्ता भटक गया था। जिसके बाद वह बकरियों को लेकर रातभर एक पहाड़ी पर रूका रहा। जहां उसने आग जलाकर कड़कड़ाती सर्दी से अपनी और बकरियों की जान बचाई।सुबह होने पर जंगल सर्चिंग कर रही पुलिस को चरवाह बकरियों के साथ जंगल में सकुशल मिल गया इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
यहां आपको बता दें कि बुधवार की सुबह सीतानगर गांव के रहने वाले चरवाहे अमोल सिंह लोधी के परिजनों ने कोलारस थाना पहुंचकर चरवाहे के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जंगल सर्चिंग कर चरवाहे और बकरियों को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने चरवाहे को जंगल से सकुशल किया बरामद, अंधेरा और कोहरे की वजह से रास्ता भटक गया था चरवाह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment