Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में हाईवे पर धूं-धूं कर जला मक्का से भरा ट्रक,चलते ट्रक का टायर निकलने से हुई स्पार्किंग से लगी आग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरपंच ढाबा रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार की देर शाम मक्का से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि चलते हुए ट्रक का अचानक से एक्सल टूट गया जिससे ट्रक का अगला टायर निकल गया जिससे निकली चिंगारी से ट्रक में आग भड़क गई। ।देखते ही देखते कुछ देर में ही ट्रक धूं-धूं कर जल उठा।ट्रक पर मौजूद ड्राइवर और क्लीनर से ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले की सीमा से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार को मक्का से भरा एक ट्रक गुना से शिवपुरी की ओर आ रहा था तभी ककरवाया गांव के पास स्थित सरपंच ढाबा रेलवे ओवरब्रिज के पास अचानक से ट्रक का एक्सल टूट गया जिससे स्पर्किंग होने से ट्रक में भीषण आग लग गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!