पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सूखा राजापुर गांव में एक विवाहिता के साथ अश्लील छेड़छाड़ और जूतों से बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। खास बात यह है की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने केवल मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने मारपीट का वीडियो उपलब्ध कराते हुए पुलिस से मामले में छेड़छाड़ की धारा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने बताया की 28 दिसम्बर 2023 की शाम करीब 5 बजे गांव का छोटू परिहार उसके खेत पर आया मैं अपने खेत में कचरा उखाड़ रही थी। छोटू ने मुझे पीछे से पकडकर छेडछाड कर जमीन पर पटक लिया और जबरदस्ती करने लगा। मैं इसका विरोध किया तो छोटू ने लात घूसों और जूतों से बेरहमी से मेरी मारपीट की। मौके पर मौजूद मेरी बेटी ने पिटाई का वीडियो बनाया।महिला ने बताया की घटना की शिकायत रन्नोद थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट नहीं लिखी।महिला ने बताया की आरोपी का साथ उसका चाचा देवी सिंह एवं परिवार के सभी सदस्य दे रहे है. उसके चाचा देवी सिह द्वारा बार बार डराया धमकाया रहा है। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं।

खेत पर काम कर रही महिला से दंबग ने की छेड़छाड़ विरोध करने पर जूतों से की मारपीट, पिटाई का विडियो आया सामने / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment