शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में चोरों ने एक बैंक को निशाना बनाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की गश्ती के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और उन्हें भागना पड़ा। बता दें कि एक रोज पूर्व इसी प्रकार का प्रयास सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के एक बैंक में किया गया था। दोनो थानाओं की पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात तीन अज्ञात चोर हाथ में सब्बल लेकर तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में एसबीआई बैंक पर पंहुचे हुए थे। जहां बैंक के दरवाजे पर लगे तालों को तोड़ने का प्रयास किया गया। चोर 2 बजकर 44 मिनिट पर बैंक पंहुचे और 2 बजकर 56 मिनिट पर चोर बैंक से एकाएक भाग खड़े हुए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया गया है चोरों ने बैंक के सीसीटीवी को भी नुकसान पंहुचाया हैं। चोर पुलिस की गश्ती पर लगे वाहन और सायरल की आवाज सुनकर भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने रात में ही बैंक कर्मचारियों को सूचित कर स्पष्ट किया था। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक चोर बैंक में रखा पैसा ले जाने में नाकामयाब रहे हैं।
बता दें कि इसी प्रकार से अज्ञात चोरों ने सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के यूनियन बैंक में चोरी करने का प्रयास किया। यहां चोर खिड़की पर लगी ग्रिल काटकर बैंक के भीतर घुसे लेकिन यहां से पुलिस के गश्ती पर लगे वाहन की बजह से बैंक में चोरी होने से बच गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही थे या अलग अलग, दोनों थानाओं की पुलिस इस मामले में जुटी हुई है।

SBI बैंक में चोरी की कोशिश, पुलिस का सायरन सुनकर भागे चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment