पुलिस अधीक्षक से लगाई हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की गुहार
शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जुंगीपुर में एक युवक की धारदार हथियारों से पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में 5 माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
इससे आक्रोशित मृतक के स्वजन और ग्रामीण मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने एक टीम गठित कर इस हत्याकांड के खुलासे के निर्देश पिछोर एसडीओपी को दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नयाखेड़ा थाना बसई जिला दतिया के निवासी कमल राजपूत ने बताया की 4 अगस्त 2023 की रात उसका बेटा आनन्द घर से किसी काम से निकला और वह करीब 8 बजे सतेन्द्र राजपूत की मोटर सायकल पर बैठा दिखा था उसके साथ में कमलेश यादव निवासी जुंगीपुर भी था।
सुबह पता चला कि पुत्र आनन्द फील्ड फायरिंग रेंज मौजा जुंगीपुर थाना पिछोर मे लहूलुहान अवस्था मे मृत मिला था।
इसके बाद पिछोर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया की देवेन्द्र राजपूत पर शक दर्शाया था किन्तु आज तक आरोपियों का कुछ भी पता नही चला पुलिस पिछोर के पास जाते है तो कहते है जांच चल रही है. मृतक के पिता ने जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तारी की मांग की हैं.

जुंगीपुर मर्डर केस 5 माह बाद भी हत्यारे बेसुराग, एसपी ऑफिस पहुंचे मृतक के स्वजन और ग्रामीणों / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment