Press "Enter" to skip to content

विवाहिता का आरोप बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी 2 माह तक करता रहा दुष्कर्म / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रंनौद टोकनी गांव की एक विवाहिता ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एक युवक पर 2 माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने बेटे को जान से मारने की धमकी और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ लगातार 2 माह तक दुष्कर्म किया। महिला ने एक अन्य व्यक्ति पर उसको 1 लाख रुपए में आरोपी युवक को बेचने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर दोनों ही लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

मायके छोड़ने के नाम पर 1 लाख रुपए में बेचा
महिला ने बताया कि वह 29 सितंबर 2023 को अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी इसी दौरान रास्ते में उसे पंजाब गुर्जर और उसकी पत्नी मिले जिन्होंने उसे मायके तक छोड़ने का आश्वासन देकर उसे मथुना गांव ले गए। इसके बाद पंजाब गुर्जर ने उसे 1 लाख रुपए में छोटू गुर्जर को बेच दिया।
छोटू गुर्जर ने बेटे को मारने और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म किया। जैसे तैसे उसके ससुर और पति उसे खोजते हुए छोटू के घर पहुंचे जिसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना पति को सुनाई। महिला ने पति के साथ घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई जिसके बाद मंगलवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई गई। महिला ने छोटू गुर्जर और पंजाब गुर्जर और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!