पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से लगाई पत्नी और सामान वापस दिलाने की गुहार
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंदौरिया गांव के निवासी दुर्गेश पुत्र गोपाल सिंह कुशवाह ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी बच्चे और उसका गृहस्थी का सामान वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि 3-4 माह पहले उसकी पत्नी रानी कुशवाह को गोलू धाकड पुत्र सुआलाल धाकड निवासी राम राई कोलारस जिला शिवपुरी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया पत्नी दो बच्चों के साथ घर से सोने का हार, अंगूठी, चूडी,मंगलसूत्र,झुमकी वजन लगभग 11 तोला एवं चांदी की पायल, कमरवेल्ट वजन लभग 800 ग्राम एवं नगदी 50000 रूपये जो मैंने कृषि कार्य से एकत्रित किये थे उठाकर ले गई।
पति ने बताया कि पिछले दिनों उसकी मां का निधन हो गया जिसके बाद उसकी पत्नी अपने पिता के साथ उसके घर पर आई और उसका एक बेटा घर पर छोड़कर चली गई। वर्तमान में उसकी पत्नी इंदौर में भोलू धाकड़ के साथ कहीं रह रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पत्नी बच्चे जेवर और गृहस्थी का सामान वापस दिलाए जाने की गुहार के साथ आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग पुलिस से की है।

प्रेमी संग भागी पत्नी 2 बच्चे सोने चांदी के जेवर समेत गृहस्थी का सामान समेट ले गई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment