Press "Enter" to skip to content

शहर में भवनों का होगा सर्वे, नपा की 10 से 12 करोड़ होगी आय / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में बने नए भवनों से अब टैक्स वसूली की जाएगी, इसे लेकर नगर पालिका के द्वारा सर्वे कराया जाएगा। जिसकी शुरूआत नए साल में होने जा रही है। इससे नपा की आय 10 करोड़ से बढ़कर करीब 12 करोड़ हो जाएगी। यह रुपए शहर के विकास कार्यों में लगाए जाएंगे।

नगर पालिका परिषद ने हाल ही में हुए परिषद के सम्मेलन में भवनों के सर्वे कराने का टेंडर की स्वीकृति करा ली है। जिसके तहत शहर व आस-पास के क्षेत्रों में बने नए भवनों व दुकानों को नपा में दर्ज किया जाएगा। वर्तमान में नगर पालिका में 22 हजार भवन दर्ज है। नपा का अनुमान है कि सर्वे के बाद भवनों की संख्या बढ़कर 44 हजार के करीब पहुंच जाएगी। ऐसे में नपा की सालाना भवन-दुकान टैक्स की वसूली 10 करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 12 करोड़ रुपए पहुंच जाएगी। इसे लेकर नपा ने टेंडर जारी करने की प्रिक्रया शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द सर्वे शुरू कराकर नए भवन व दुकानों से टैक्स की वसूली की जा सके। यहां टैक्स वसूली वर्गमीटर के मुताबिक की जाती है।

टैक्स से नपा कराएगी विकास कार्य नगर पालिका भवनों से मिलने वाले लगभग सालाना 12 करोड़ रुपए के टैक्स से शहर में विकास कार्य कराएगी। शहर के अलावा नई कॉलोनियों में भी नपा सीसी रोड, पार्क, बिजली समेत जल वितरण की कार्रवाई करेगी। जिससे लोगों को फायदा होगा। इसे लेकर भी नगर पालिका ने कई सीसी रोड की कार्ययोजना तैयार कर ली है।

बैठक में मंजूर किया बिंदु

हाल ही में हुई परिषद की बैठक में भवनों के सर्वे कराने का बिंदु मंजूर कराया गया है। जिसमें नवनिर्मित भवनों को सर्वे के जरिए दर्ज किया जाएगा और इनसे टैक्स की वसूली की जाएगी ताकि शहर में विकास कार्य कराए जा सके।

केशव सगर, सीएमओ, नपा शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!