शिवपुरी: पिछोर ब्लॉक के मनपुरा उमरी मार्ग पर पटेरिया नाथ मंदिर के पास बाइक खंबे से टकरा गई. हादसे में दो लोग गंभीर हुए हैं, घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया हैं.
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र लोधी पिता सालिग्राम लोधी उम्र 35 साल दूसरा विकास लोधी पिता ठाकुर दास लोधी साजोर का रहने वाला गंभीर हालत में बाय रोड के किनारे डले हुए थे तभी आरक्षक दिलीप रावत अपने परिवार के साथ धाय महादेव मंदिर जा रहे थे तभी उनकी अचानक नजर उन घायलों पड़े व्यक्तियों पर पड़ी वह अपने परिवार को छोड़ दोनों घायलों को मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाए. जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया.






Be First to Comment