Press "Enter" to skip to content

70 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, गाँव में शराब बेचने ले जा रहे थे आरोपी / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा पुलिस ने आरोपी राजेंद्र रावत व नीरज रावत निवासी ग्राम कारेवाह थाना सीहोर जिला शिवपुरी करैरा को 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया. कोर्ट ने दोनों बदमाश को जेल भेज दिया हैं. दोनों बदमाश अपने गांव शराब बेचने को ले जा रहे थे।

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की टीम ने कंजर डेरा हाइवे के पास करैरा से आरोपी राजेंद्र रावत व नीरज रावत निवासी ग्राम कारेवाह थाना सीहोर जिला शिवपुरी के कब्जे से दो केन प्लास्टिक की नीले रंग की जिसमें 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत करीब 14000 रुपये है। आरोपी गण शराब को अपने गांव बचने के लिए ले जा रहे थे. आरोपी गण काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे एवं इनके विरुध्द थाना करैरा में अपराध क्रमांक 1/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपी गण को जेल भेजा. पुलिस थाना करैरा टीम में उप निरीक्षक बी आर पुरोहित ,सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, राधे जादौन, चंद्रशेखर मीना व संतोष शर्मा शामिल रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!