Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत ठर्रा के दीपक धाकड़ को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा नायब तहसीलदार शिवपुरी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी की अनुशंसा के आधार पर म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार थ्रेशर मशीन में दायां हाथ आने के कारण ग्राम ठर्रा निवासी दीपक धाकड़ को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता (क्षतिपूर्ति) राशि स्वीकृत की गयी है।
नायब तहसीलदार शिवपुरी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी के प्रतिवेदन के अनुसार विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम ठर्रा निवासी दीपक धाकड़ पुत्र मनोहर धाकड़ की कृषि कार्य करते समय थ्रेशर मशीन में दायां हाथ आने से पूर्ण रूप से कट जाने के कारण मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गयी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!