एसपी ऑफिस पहुंचे स्वजनों ने पड़ोसन,पंचायत सेक्रेटरी समेत 4 लोगों पर लगाया लड़की को भगाने में सहयोग का आरोप
शिवपुरी: जिले की मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र से 6 दिन पूर्व अपहृत हुई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिजन आज एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने आवेदन देकर गांव की एक महिला,ग्राम पंचायत के सचिव समेत 4 लोगों पर नाबालिग को एक युवक के साथ भागने का आरोप लगाते हुई शिकायत दर्ज कराई है।
एसपी ऑफिस में शिकायत करने आए परिजनों ने बताया कि 27 दिसम्बर को उनकी बेटी घर में खाना खाकर सो रही थी। रात में 3 बजे नींद खुली तो उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब थी। परिजनों ने बताया है कि किशोरी अपने साथ घर में रखे 60 हजार रुपए नगदी सोने चांदी के गहने भी साथ ले गई है। परिजन का आरोप है कि हमारे गांव में निवास करने वाली महिला सोमवती जाटव पत्नि लक्ष्मण जाटव द्वारा पुत्री को अपने घर पर बुलाती थीं, और फोन पर धुबई गांब के अपने भतीजे भोलू से बात करवाती थी। जिसके चलते उसका भतीजा भोलू जाटव उनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया।परिजन का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को भगाने में गांव के ही भोलू जाटव और सचिव नरेश जाटव महिला सोमवती और भोलू के दोस्त नरेंद्र जाटव का हाथ है। परिजन ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर नाबालिग की तलाश की गुहार लगाई है।

16 वर्षीय किशोरी 60 हजार रूपए नगदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment