शिवपुरी: हिट एंड रन पर बने नए कानून के विरोध में देश भर में आज 1 जनवरी से 3 जनवरी तक सभी ड्राइवरों की ओर से हड़ताल शुरू की जा चुकी है। इसके चलते आज मुख्य रूप से बसों के पहियों को थाम दिया गया। वहीं ट्रकों के ड्राइवर ने भी अपनी ट्रकों को रोक कर रखा हुआ है। इसके चलते आवागमन और परिवहन की व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है। हड़ताल का असर आज शिवपुरी में भी देखा गया जहां बसों के पहिए पूरी तरीके से थमे रहे। हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। बता दें कि वाहनों के पहिए थमने से हाइवे पर लोक डाउन जैसा माहौल हो गया है। आज शिवपुरी में इसके विरोध में ऑटो यूनियन और बस संचालकों ने राजयपाल में नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर बन रह इस कानून को रद्द करने की मांग की है।
यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना –
बता दें कि आज शिवपुरी पोहरी बस स्टैंड पर सभी बसों के ड्राइवर ने सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी थी इसके बाद कोई भी बस सवारियों को लेकर रवाना नहीं हुई। झांसी के लिए जाने के लिए 50 किलोमीटर दूर अपने गांव से शिवपुरी बस स्टैंड पहुंचे दीपक धाकड़ ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से झांसी जाना था लेकिन उन्हें बस नहीं मिल सकी और अब वापस जाने के लिए अन्य कोई सवारी वाहन भी उन्हें नहीं मिल पाया है जिससे उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। बता दें कि शिवपुरी में आज ऑटो चालकों ने भी अपने ऑटो को सड़क पर नहीं उतारा था। पोहरी बस स्टैंड पर राकेश धाकड़ झांसी के लिए जाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें भी बस उपलब्ध नहीं हो सकी जिससे उन्हें भी मायूस होकर अपने घर वापस लौटना पड़ा है।
पैट्रोल पंप पर उमड़ रही है भीड़ –
बता दें कि वाहनों के पहिए हमने के चलते डीजल पेट्रोल की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ सकता है इसी के चलते आज सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लगातार लोगों की बहनों में डीजल पेट्रोल भरवाने के लिए भीड़ उमर रही है बता दे की यह हड़ताल ड्राइवर के द्वारा की गई है जो 3 जनवरी तक जारी रहेगी।बता दें कि हिट एंड रन पर बने नए कानून के तहत सड़क दुर्घटना होने के बाद ड्राइवर को घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुचाना होगा, साथ ही इस विधेयक में दुर्घटना करने वाले ड्राइवरों को 10 साल तक की सजा और 5 लाख तक के जुर्माने का भी प्रावधान है। यह विधेयक राज्यसभा और लोकसभा से पास हो चुका है। लेकिन इस विधेयक का गजट नोटिफिकेशन लागू नहीं किया है। इसी विधेयक का विरोध पूरे भारत में देखने को मिल रहा है।

हिट एंड रन कानून का विरोध शिवपुरी में बसों के थमे रहे पहिए यात्रियों को हुई परेशानी, हाइवे पर लोकडाउन सा माहौल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment