अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा
घने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराई, हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा-कानपुर हाईवे पर नव वर्ष की सुबह एक स्कूटी सवार युवक तेज रफ्तार और घने कोहरे की वजह से हादसे का शिकार हो गया। घने कोहरे की वजह से युवक की स्कूटी पेड़ से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।इस हादसे की सूचना लगते ही परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार रामस्वरूप कनकने निवासी मनपुरा थाना भौंती करैरा में बालाजी धाम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार संग नव वर्ष का जश्न मनाने स्कूटी से अपने गांव मनपुरा जा रहा था तभी अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट ढावे के पास घने कोहरे की वजह से स्कूटी पेड़ से टकरा गई जिससे रामस्वरूप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार संग नए साल का जश्न मनाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment