सीबीएसई इंटरस्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के साथ स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
शिवपुरी: शहर के प्रतिष्ठित शिवपुरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनुअल फंक्शन और स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन शामिल हुए वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीबीएसई स्कूलों के संचालक और प्राचार्य मौजूद रहे। स्कूल के डायरेक्टर अशोक ठाकुर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम गर्ल्स बैंड द्वारा सभी अतिथियों का शानदार स्वागत किया। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। इस साल हमने एनुअल फंक्शन के साथ सीबीएसई स्कूलों के सहोदया ग्रुप के साथ इंटरस्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया।डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने बताया कि इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए साथ स्कूली बच्चों ने नाटक सामूहिक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली बच्चों के अभिभावक पत्रकार और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

SPS में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक देवेंद्र जैन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment