शिवपुरी: जिले के कमलागंज इलाके का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना और धमकी से परेशान है। पत्नी और बॉयफ्रेंड से पीड़ित पति इसकी शिकायत दर्ज कराने अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है बावजूद इसके उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को एक बार फिर से एसपी ऑफिस पहुंचे युवक ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर सोशल मीडिया पर उसे गोली मारने की धमकी देने और अश्लील गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
5 माह से ग्वालियर में बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रह रही है पत्नी:
युवक ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में हुई थी। शादी के 6 माह तक पत्नी उसके साथ रही इसके बाद वह अपने मायके चली गई। फिर वापस लौट कर नहीं आई।इस दौरान उसने पता किया तो उसकी पत्नी अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग ग्वालियर में किराए का घर लेकर लिव-इन में रह थी जिसे उसने ग्वालियर जाकर रंगे हाथ पकड़ा था। जिसकी शिकायत भी उसने ग्वालियर थाने में दर्ज की लेकिन पुलिस ने वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। अब पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड उसे सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी और अश्लील गाली गलौंज कर रहे हैं। पीड़ित ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रह रही पत्नी को पति ने रंगेहाथ पकड़ा अब पत्नी का बॉयफ्रेंड पति को दे रहा हैं गोली मारने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment