शिवपुरी: जिले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक ने युवक पर चोरी का इल्जाम लगाकर ना केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की बल्कि आरोप है कि ट्रक मालिक ने युवक को बंधक बना उसके गुप्तांगों को पलटों से दागा दिया है। युवक ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने शनिवार को अपने पिता के साथ एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार विनोद प्रजापति निवासी लुधावली ने बताया कि उसे एक माह पहले ट्रक मालिक चांद खां का भाई हीरो खां अपने साथ ले गया। ट्रक मालिक मुझे शिवपुरी नहीं आने दे रहा था इसी दौरान मुझे पता चला कि मेरी बीवी बच्चे कहीं चले गए हैं जिन्हें देखने में शिवपुरी आ गया। इसके बाद ट्रक मालिक घर जाकर मुझ पर इल्जाम लगाने लगा कि तुम डेढ़ लाख रुपए चोरी कर भाग आए हो। पिछले 4 दिनों से चांद खां हीरो खां और सल्लू खां मुझे घर से अपने साथ ले जाकर मारपीट कर रहे हैं मुझे बकरियों की सार में बंधकर रखा मेरे बाल काट दिए इतना ही नहीं इन्होंने पलटों से मेरे गुप्तांगों को दाग़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

चोरी का इल्जाम लगाकर युवक के साथ ट्रक मालिक ने की अमानवीयता, पलटों से दागा गुप्तांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment