शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बैराड वार्ड नम्बर 1 में एक युवक गाड़ी पर गया हुआ था। उधर घर से उसकी 35 वर्षीय पत्नी उसके ड्राइवर के साथ फरार हो गई। जिसकी शिकायत युवक ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ नगर के वॉर्ड नम्बर 1 में रहने वाले पति ने जानकारी देते हुए बताया की वह 28 तारिक को अपनी गाड़ी से पोहरी कार्यक्रम में गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। करीबन रात 12.00 बजे वह अपने घर पर वापिस आया और आकर देखा तो उसकी पत्नी घर पर नही थी।
उसने आस पड़ोस में तलाश किया व रिस्तेदारियों में फोन कर पता किया एव साले को बताया गया कि तुम्हारी बहन घर पर नही है।
फिर वह अपनी पत्नी की तलाश करता रहा लेकिन आज दिनांक तक उसकी पत्नी का कोई पता नही चला। एवं उसको शक है कि उसकी पत्नी उसके पुराने ड्राईवर मनीष खटीक निवासी गायत्री कॉलोनी बैराड़ के साथ भागी है। एवं घर में रखे सोने चांदी के जेवर और पैसे भी ले गई।
इसके बाद उसने इसकी शिकायत बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई जहां पर पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी है।

पति गया गाडी पर उधर घर से पत्नी सोने चांदी के जेवर और नगदी पैसे लेकर ड्राइवर के साथ हुई फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment