Press "Enter" to skip to content

रोजगार सहायकों ने एकजुट होकर कलेक्टर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सरपंच नीलर तोमर को तत्काल सरपंच पद से पृथक करने की मांग की / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रोजगार सहायकों ने आज एकजुट होकर कलेक्टर-एसपी से गुरिक्छा पंचायत की महिला सरपंच और उसके परिजनों की गिरफ्तारी व महिला सरपंच को पद से पृथक करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा हैं। बता दें कि गुरिक्छा पंचायत की महिला सरपंच और उसके परिजनों ने मिलकर गुरिक्छा पंचायत के रोजगार सचिव व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। इस मामले में गोवर्धन थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,294,324,353,506,147,149 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया था। लेकिन अब तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बात को लेकर आज रोजगार सहायकों के द्वारा कलेक्टर एसपी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन देने पंहुचे रोजगार सहायकों ने बताया कि गुरिच्छा पंचायत के रोजगार सहायक महेंद्र तोमर 24 दिसंबर को जन मन आवास के तहत आवाज में छूटे हुए पात्र आदिवासी परिवारों के सर्वे के काम को पंचायत में कर रहा था इसी दौरान सरपंच नीलम तोमर एवं सरपंच पति ब्रजेन्द्र तोमर ने अपने मनमुताबिक सर्वे में नाम जोड़ने के लिए रोजगार सहायक पर दबाव डाला था। रोजगार सहायक महेंद्र तोमर ने शासन की गाइडलाइंस के तहत नाम जोड़ने की बात कह दी गई थी। इसी बात पर महिला सरपंच और उसका पति रोजगार सहायक से चिढ़ गए थे।

इसी बात से चिड़ी महिला सरपंच नीलम तोमर एवं सरपंच पति बृजेन्द्र तोमर राजा भैया सहित 8 से 10 लोगों ने मिलकर रोजगार सहायक महेंद्र को घेर कर प्राणघातक हमला बोल दिया था। इस मामले में गोवर्धन थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 307,294,324,353,506,147,149 के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन पुलिस ने शासकीय कर्मचारी से मारपीट की धारा 332 नहीं जोड़ी।

जिससे हमलावरों के हौसले और भी बुलंद हो गए जिससे सभी पंचायत स्तर के कर्मचारियों में भय व्याप्त है। पंचायतों में अब कार्य करने में भय का वातावरण बन चुका है।

आज रोजगार सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, ग्राम पंचायत गुरिच्छा की सरपंच नीलर तोमर को तत्काल सरपंच पद से पृथक करने की मांग की है। मांगे पूरी न होने पर जिला स्तरीय आंदोलन करने की बात कही गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!