Press "Enter" to skip to content

भंडारे में शामिल होने जा रहे तीनों भाईयों को अवैध पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, 13 साल के बच्चे की मौत, दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी के इंदर थाना क्षेत्र में अवैध पत्थरों (बोल्डर) से भरे एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी। हादसा सिमलयाई और बघोरिया के बीच हुआ जिसमें 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। बालक के शव का पोस्टमार्टम आज गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम सिमलयाई के रहने वाले दो सगे भाई विकास लोधी (13) और दिव्यांश लोधी (6) अपने चचेरे भाई हरि सिंह के साथ बाइक से कुटवारा गांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित भंडारे में खाना खाने की लिए निकले थे।

इसी दौरान सिमलयाई और बघोरिया के बीच अवैध रूप से पत्थर (बोल्डर) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में विकास के सिर पर गंभीर चोटें आई साथ ही हरिसिंह और दिव्यांश भी घायल हो गए। घायल को परिजनों ने सीधे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां बुधवार शाम इलाज के दौरान 13 वर्षीय विकास की मौत हो गई।

बताया गया है कि रेंज के पत्थर क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से पत्थर (बोल्डर) लाए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस मामले में मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंदार थाने को केस डायरी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!