शिवपुरी। मप्र लोक सेवा आयोग(पीएससी)२०१९ का परीक्षा परिणाम मंगलवार देर शाम घोषित हुआ। इस प्रदेश स्तर की परीक्षा में शहर सहित जिले भर से आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थी चयनित हुए है।
कड़े संघर्ष व मेहनत के बाद युवाओं ने यह मुकाम हासिल किया है। जारी परिणाम में शासकीय शिक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी के पुत्र शिवा रघुवंशी का चयन आबकारी इंस्पेक्टर, पोहरी निवासी वीरेन्द्र जैन के पुत्र पीयूष जैन का चयन नायब तहसीलदार के लिए, राजवीर सिंह गौर अधिनस्थ लेखा सेवा, दिनारा के अल्ताफ रजा का सहायक संचालक उद्योग अधिकारी, दिनारा की हिमांशी कसाब विकासखंड अधिकारी, शिवपुरी की महल कॉलोनी निवासी निधि जैन आबकारी उनि व पूर्व पार्षद भोपाल सिंह दांगी के पुत्र अजय दांगी विकासखंड अधिकारी बने है। यहां बता दें कि सभी चयनित युवा दो से तीन बार पीएससी की परीक्षा दे चुके है। इनमें से राजवीर सिंह का पहले भी अधिनस्थ लेखा सेवा के लिए चयन हो चुका है। जबकि हिमांशी वर्ष २०२० की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हो चुकी है, लेकिन अभी ज्वानिंग लेटर नही आया है। हिमांशी का कहना है कि वह डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती है, इसलिए वह आगे भी प्रयास जारी रखेगी। वह विकासखंड अधिकारी या नायब तहसीलदार के लिए ज्वांइन करेंगी, इस पर उन्होने अभी निर्णय नही लिया है। आईटी फाइट कर बीटेक किया, बिना कोचिंग के बने आबकारी इंस्पेक्टर शिक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी के बेटे शिवा रघुवंशी ने वर्ष २०१८ में एआईटी फाइट कर इलेक्ट्रीकल्स ब्रांच से बीटेक किया और फिर कुछ महिने एक बड़ी कंपनी में जॉब करने के बाद जॉब छोड़ दी और फिर पीएससी परीक्षा की तैयारी बिना कोचिंग के की। वर्ष २०१९ में पहली बार पीएससी की परीक्षा दी और उसका रिजल्ट अब निकला जिसमें वह आबकारी इंस्पेक्टर बना है। शिवा ने २०१९ के बाद २०२०, २०२१, २०२२ में भी पीएससी की परीक्षा दी है। इन सभी परीक्षाओं के रिजल्ट आना अभी शेष है। कुल मिलाकर शिवा ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की है। शिवा के पिता शिक्षक है जबकि उनके दादा भी शिक्षक रह चुके है।

पीएससी 2019 की परीक्षा परिणाम में कोई बना नायब तहसीलदार तो कोई आबकारी इंस्पेक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment