कृषक दंपति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कला सतनवाड़ा गांव से 26 दिसंबर 2023 की रात अज्ञात चोर गिरोह लोडिंग वाहन में भरकर एक कृषक दंपति की दो भैंसे और एक पड़िया चोरी कर ले गए। सुबह होने पर दंपति को चोरी का पता चला जिसके बाद घटना की रिपोर्ट कृषक दंपति ने सतनवाड़ा थाना पुलिस को दर्ज कराई। लेकिन सतनवाड़ा थाना पुलिस द्वारा 2 दिन गुजर जाने के बाद भी जब पशु चोरी के इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो कृषक दंपति ने इसकी शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करा दी। कृषक दंपति का आरोप है कि अब दरोगा जी बोल रहे हैं कि पहले 181 सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत कटवायो जिसके बाद मैं कार्यवाही करूंगा। इससे परेशान कृषक दंपति गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी से चोरी गई भैंसों को बरामद करने की गुहार लगाई।
टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आए पशु चोर
जानकारी के अनुसार रानी नामदेव पत्नी महेश नामदेव निवासी ग्राम कला सतनबाड़ा ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 26 दिसंबर 2030 की रात उसकी दो भैंसे और एक पड़िया घर पर बंधी हुयी थी तभी अज्ञात चोर आये और भैसों को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट सतनवाड़ा थाना पुलिस को दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हमने खुद होकर मुड़खेड़ा टोल प्लाजा से पशु चोर गिरोह के वाहन का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। लेकिन पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कर दी। अब दरोगा जी बोल रहे हैं कि पहले 181 पर की गयी शिकायत को कटवादो तब कोई कार्यवाही करेगे। पीड़ित कृषक दंपति ने इसकी शिकायत एसपी को दर्ज कराई है।

CM हेल्पलाइन पर भैंस चोरी की शिकायत करना पड़ा भारी दरोगा जी बोले पहले शिकायत कटवायो तब करूंगा कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment