शिवपुरी: जिले सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के ख़ूबत घाटी के अंधे मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी पट्टी पर जाकर पलट गया। इस घटना में ट्रक पर लदे बड़े बड़े रोल एक स्कूल बस और एक ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित है। वहीं ट्रक का स्टाफ इस हादसे में घायल हुआ है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
डिवाइडर को तोड़ दूसरी पट्टी पर पलटा ट्रक
जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार की सुबह गीता पब्लिक स्कूल की बस (MP33P0236) सतनवाड़ा क्षेत्र से स्कूली बच्चों को बैठाकर स्कूल के लिए वापस लौट रही थी। बस आज सुबह साढ़े 7 बजे के लगभग ख़ूबत घाटी के अंधे मोड़ से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रहा ट्रक (RJ11GB2406) अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी पट्टी पर जाकर पलट गया। ट्रक के पलट जाने से ट्रक में लदे दर्जनों भारी भरकम रोल स्कूल बस और एक ट्रक से टकरा गए। रोल के टकराने से बस डिवाइडर से टकराकर थम गई। वहीं दूसरा ट्रक भी सड़क पर फस कर रह गया। इस घटना में बस क्षतिग्रस्त हुई है जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
अंधा मोड़ बना हादसों का कारण, हर रोज होते हैं सड़क हादसे
ख़ूबत घाटी के अंधे मोड़ पर इससे पहले भी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थी।बता कि हाल ही में इस मार्ग का नवीनीकरण किया गया है। बेहतर मार्ग पर दौड़ते तेज वाहन एकाएक ख़ूबत घाटी के अंधे मोड़ पर आकर अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं।इस मार्ग पर हाल ही में कई सड़क दुर्घटना घटित हो चुकी है कुछ ही दिन पहले आलू और प्याज से भरा ट्रक इस अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं। इस मार्ग पर बाइक सवार भी हर रोज सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं बता दें कि कुछ समय पहले दो शिक्षिका स्कूल जाते वक्त इस मोड़ पर सड़क हादसे का शिकार हो गई थी और आज बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार होते-होते बाल बाल बच गई ऐसे में अगर ट्रक सीधा बस से टकराता तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।







Be First to Comment