शिवपुरी। शहर के मानसभवन में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज ने बड़े ही धूमधाम से मनाई भगवान श्री दत्तात्रेय महाराज की जयंती।अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के अध्यक्ष महंत विजयपुरी गोस्वामी के नेतृत्व में भगवान श्री दत्तात्रेय महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री दत्तात्रेय महाराज के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर की।
भगवान श्री दत्तात्रेय त्रिदेव का स्वरूप -महंत विजयपुरी गोस्वामी (अध्यक्ष)
हिन्दू धर्म शास्त्रों में भगवान दत्तात्रेय को त्रिदेव यानी ब्रह्म, विष्णु और महेश का स्वरूप माना गया है.भगवान दत्तात्रेय महायोगी और महागुरु के रूप में भी पूजनीय है क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक भगवान दत्तात्रेय द्वारा चौबीस गुरुओं से शिक्षा ली गई जिसमे मनुष्य,प्राणी,वनस्पति सभी शामिल थे। इसलिए दत्तात्रेय की उपासना में ज्ञान द्वारा जीवन को सफल बनाने का संदेश है।
समाज के प्रतिभाशाली का किया सम्मान
अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज ने इस वर्ष उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं और शासकीय सेवानिवृत्तों और शासकीय सेवा में चयनितो का शील्ड एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर ओम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ.अनिल गोस्वामी ने समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ।और कार्यक्रम में उपस्थित महंतो का फूल माला पहनाकर सम्मान किया इसके बाद भोजन प्रसादी वितरण की।

अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज ने मानसभवन में मनाई दत्तात्रेय जयंती,प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment