शिवपुरी: दबरा दिनारा गांव में मंगलवार रात नील गाय खेत में बने कच्चे कुएं में गिर गई। बुधवार सुबह सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। शाम तक भी टीम नील गाय का रेस्क्यू करने गांव नहीं पहुंची। करीब 18 घंटे से कुएं में पड़ी नील गाय के रेस्क्यू पर वन विभाग की टीम ने लाचारी जताते हुए संसाधन के अभाव की बात कह दी।
दबरा दिनारा गांव के रहने वाले किसान ने सुबह खेत में बने कुएं में नील गाय को देखा था।करीब 25 फीट नीचे पानी में पड़ी नील गाय बाहर आने के लिए छटपटाती नजर आई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुबह वन अमले को दी, लेकिन वन विभाग की टीम ने संसाधन नहीं होने का हवाला दे दिया। हालांकि बाद में रेंजर अनुराग तिवारी द्वारा नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम की मदद से नील गाय को कुएं से निकालने की बात कही। बता दें कि पहले भी करैरा अनुविभाग के छितिपुर में एक नील गाय की मौत कुएं में गिरने से हो चुकी है।

25 फीट गहरे कुएं में गिरी नील गाय, 18घंटे बाद भी रेस्क्यू नहीं, संसाधनों का अभाव रहा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment