Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिश के चलते चार पड़ोसियों ने की दो सगे भाइयों की पिटाई, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के खरई डाबर में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों के साथ चार लोगों ने मारपीट की। दोनों भाइयों की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े की शुरुआत दोनों भाइयों के बीच हो रही बातचीत के चलते हुई थी।

बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे रवि जाटव ने बताया कि वह और उसका भाई रात करीब 8.30 बजे अपने खेत पर बोरवेल पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे तभी से विवाद शुरू हुआ। रवि ने कहा कि ‘हमलोग आपस में बात कर रहे थे तभी कल्याण जाटव आया और गुस्से में कहने लगा कि तुम मेरे बारे में बात कर रहे हो। इसी बीच कल्याण जाटव के परिजन जयवीर जाटव, रमेश जाटव और धर्मेंद्र जाटव भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सभी ने मुझे और मेरे भाई को लाठी डंडों से जमकर पीटा। रवि की कल्याण जाटव से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मामले की शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कल्याण जाटव, जयवीर जाटव, रमेश जाटव और धर्मेन्द्र जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला रजिस्टर कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!