Press "Enter" to skip to content

चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने दफ्तरों के चक्कर काट रहा है फरियादी,घर से ढाई लाख का सामान समेट ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में करीब 2 माह पहले हुई एक चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फरियादी पुलिस थाना सहित दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। बावजूद इसके पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र बादाम सिंह लोधी निवासी छितीपुर थाना दिनारा ने बताया कि 21 अक्टूबर 2023 की रात मैं खेत पर था मेरी पत्नी व बच्चे घर पर सो रहे थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर के दूसरे कमरे में लगा ताला तोड़कर 56 हजार रुपए नगदी सोने के दो वाले,गले का लेकेट,झुमकी एवं चांदी की 4 जोड़ी पायले कुल कीमत ढाई लाख चुराकर ले गया। महेंद्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की इसकी शिकायत उसने करैरा एसडीओपी को दर्ज कराई लेकिन 2 माह से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और ना ही चोरी गए सामान को बरामद किया। महेंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!