Press "Enter" to skip to content

आदिवासी परिवार पर टूटा दबंगों कहर,सहरिया विकास परिषद संघ ने एसपी से की कार्यवाही की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जाखनौद गांव में दबंगों द्वारा एक आदिवासी परिवार की बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे सहरिया विकास परिषद संघ ने लोगों ने इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार जाखनौद गांव के रहने वाले वाईसराम आदिवासी और उसकी बुजुर्ग मां के साथ बीते रोज गांव के दबंग सुघर सिंह यादव और मंजू यादव द्वारा उसके घर पर जाकर जाति सूचक गाली देकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने मामले में दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को सहरिया विकास परिषद संघ के लोगों ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!