शिवपुरी। मेरे साथ 8 महीने पहले फेसबुक फ्रेंड ने नौकरी के लिए ग्वालियर बुलाकर रेप किया था। दो बार उसने रेप किया। जिसके बाद दुष्कर्म का अनचाहा गर्भ भी ठहर गया था। जिसकी शिकायत पुलिस में की थी। उसी मामले में गवाही देने मैं झांसी से ग्वालियर आ रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने रोककर बेरहमी से पीटा है। बदमाशों ने चेहरे, पीठ को निशाना बनाकर बेल्ट मारे हैं। हमलावरों ने पेट में लात मारी। पीटते हुए कहते रहे अगली बार कोर्ट आई तो मार डालेंगे। झांसी रोड थाने पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर नहीं की उल्टा बस में बैठाकर झांसी के लिए रवाना कर दिया। रास्ते में पेट दर्द हुआ तो DIAL 100 को कॉल किया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
यह है पूरा मामला
शिवपुरी करैरा की रहने वाली 20 साल की युवती झांसी के सीपरी बाजार में रहकर पढ़ाई कर रही है। वर्ष 2021 में फेसबुक पर उसकी ग्वालियर के आवेश कुमार से दोस्ती हुई थी। आवेश ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। अक्टूबर 2021 को युवती ग्वालियर आई, तो आवेश ने उसके डॉक्यूमेंट लेकर कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने दो बार रेप किया। इसके बाद पीड़िता को जब गर्भ ठहर गया, तो वह बहोड़ापुर थाने पहुंची। यहां मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आवेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में 2 जून को कोर्ट में तारीख थी। पीड़िता के बयान दर्ज होने थे। कोर्ट आने के लिए झांसी से युवती ग्वालियर पहुंची थी। ग्वालियर के झांसी रोड पर जब वह कोर्ट जाने से पहले एक इंजीनियरिंग कॉलेज में किसी काम के लिए रुकी, तभी बाइक सवार युवकों ने हमला किया था।
दो बाइक पर आए थे चार हमलावर
पीड़िता ने बताया कि जब वह झांसी रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइक से चार बदमाश आए। एक ने लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसे बेल्ट से पीटा। पेट में लातें मारी। उनमें एक हाकिम को वह पहचानती है। आरोपी आवेश भी अभी जमानत पर बाहर है। पिछली तारीख पर उसने देख लेने की धमकी दी थी।
थाने पहुंची तो पुलिस ने नहीं सुनी
पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद जब वह झांसी रोड थाने पहुंची, तो वहां उसकी नहीं सुनी गई। पुलिस ने उसे समझाइश देकर झांसी की बस में बैठा दिया। कुछ दूर जाकर उसे पेट में दर्द होने लगा और उल्टी आने लगी। इस पर उसने DIAL 100 को कॉल किया। उन्होंने उसे पहले थाने पुलिस कमलाराजा अस्पताल पहुंचाया।






Be First to Comment