राजनांदगांव

आज खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ का व्यापार करती है। उन्होंने पूर्व CM और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि, भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं।
शाह ने कहा कि, मैं आज राजनंदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए। केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को डोंगरगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करते करने पहुंचे अमित शाह ने कहा कि, आप तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाइए, छत्तीसगढ़ में 3 साल में नक्सलवाद खत्म कर देंगे। लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

खैरागढ़ में अमित शाह की सभा में पहुंची भीड़
ऐसा बटन दबाएं कि करंट इटली तक जाए- शाह
खैरागढ़ की जनता इस बार बीजेपी को जिताने के लिए कमल के निशान पर ऐसा बटन दबाएं कि करंट इटली तक जाए। संतोष पांडे को जिताएंगे फिर से एक बार मोदी सरकार बनाएंगे।

आतंकवाद से बचाने का काम हमने किया- शाह
सोनिया मनमोहन की सरकार में पाकिस्तान से आकर आलिया, जमालिया यहां बम धमाके करते थे। मोदीजी ने देश को आतंकवाद से बचाने का काम किया। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पाकिस्तान पर बीजेपी की सरकार में हुआ।











Be First to Comment