,

आज छत्तीसगढ़ दौरा अमित शाह और जेपी नड्डा का: गृहमंत्री की कांकेर में, भाजपा अध्यक्ष की रायपुर, भिलाई, लोरमी में सभा /छत्तीसगढ़  

रायपुर

भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे दोनों नेता।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर बाद कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। शाह एक दिन पहले ही रायपुर पहुंचे हैं। वे बीजेपी कार्यालय में ठहरे थे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां वे 21 घंटे गुजारेंगे। पीएम मोदी राजभवन में ही रात ठहरेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के राजभवन में रात गुजारी हो।

अमित शाह कांकेर में चुनावी सभा करेंगे।

अमित शाह कांकेर में चुनावी सभा करेंगे।

सबसे पहले लोरमी में सभा करेंगे नड्डा

वहीं, जेपी नड्डा सोमवार सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


संबंधित खबरें