Press "Enter" to skip to content

जानलेवा साबित हो रही है सर्दी : 17 मरे हार्ट अटैक से 6 दिन में , ब्रेन अटैक से मरे 14 / ग्वालियर

ग्वालियर

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

नए साल में शहर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। जनवरी के छह दिनों में कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक से 17 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 7 लोग ऐसे हैं सड़नली हार्ट अटैक से मौत हो गई और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो विशेषज्ञ ने उन्हें बताया कि वह मरीज को मृत अवस्था में लाए हैं। इनमें से भी 5 मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 37 साल से 49 साल के बीच है। हजीरा निवासी 37 वर्षीय वीर बहादुर सिंह को सुबह अटैक आया। वह घर पर बेहोश हो गए। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 17 मरीजों में से 14 पुरुष और सिर्फ 3 महिलाएं हैं। सात मरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं। उधर न्यूरोलॉजी विभाग में ब्रेन अटैक से इन छह दिनों में 14 मरीजों की मौत हुई है।

कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफ. गौरव कवि भार्गव ने बताया कि सर्दी के मौसम में फिब्रिनोजन नामक पदार्थ शरीर में बनने लगता है, जिससे खून गाढ़ा होने लगता है और ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। जब खून हार्ट में नहीं पहुंच पाता तो हार्ट अटैक होता है। हार्ट अटैक आमतौर पर सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच पड़ता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतें। ब्लडप्रेशर,डायबिटीज और हार्ट पेशेंट सर्दी से बचाव करें और नियमित दवाएं लें। धूप निकलने के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ही घर से निकलें। खाने में हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें, गर्म पानी का सेवन करें। यदि सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आए और अचानक कमजोरी महसूस होने के साथ घबराहट हो, अचानक पसीना आए तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from GwaliorMore posts in Gwalior »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!