शिवपुरी । श्मशान भूमि के पास शिवपुरी झांसी रोड़ पर सड़क पर विचरण कर रहे एक मगर को डम्पर ने रौंद दिया। जिससे मगर के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डम्पर चालक डम्पर लेकर भाग गया। जब सड़क पर आवाजाही शुरू हुई तो मगर को मृत अवस्था में देखकर लोग वहां रूक गए और वन विभाग सहित पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मगर को सुबह रौंदा है या रात में।
जानकारी के अनुसार शमशान भूमि नॉनकोल्हू की पुलिया के पास आज सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर एक मगर को मृत अवस्था में देखा, जिसके शरीर के दो टुकडे सड़क पर पड़े हुए थे और वहां मांस के चिथड़े डले थे। जिसे देखकर लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि कोई अज्ञात डम्पर मगर को रौंदकर भाग गया है। चूकि रात में और सुबह रेत से भरी डम्परों की आवाजाही इस सड़क पर काफी ज्यादा होती है और इसी दौरान मगर सड़क पर आ गया। जिसे किसी डम्पर ने रौंद दिया। जिससे मगर की मौत हो गई। मगर लगभग 6 से 8 फिट का बताया जा रहा है।

सड़क पर विचरण कर रहे मगर को डम्पर ने रौंदा, हुए दो टुकडे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment