राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्री एक्शन मोड में आ गए हैं। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो भी फैसले हुए हैं। उनका रिव्यू किया जाएगा। वहीं, मंत्री गौतम दक ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को झूठ का पुलिंदा करार दिया।

अविनाश गहलोत चतुष्कोणीय मुकाबले में जीत हासिल करने में कामियाब हुए है।
1-सवाल – आपकी पहली प्राथमिकता क्या रहने वाली है?
अविनाश गहलोत – राजस्थान में सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में अंतिम व्यक्ति को मूलभूत सुविधा मिल सके। उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। इसी को लेकर हम कार्य योजना बनाकर अगले 5 साल उसे पर काम करेंगे।
1.1-सवाल – आपको कौनसा विभाग मिल रहा है? अविनाश गहलोत – विभाग का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है। इसलिए इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। लेकिन यह जरूर है कि जो भी विभाग मुझे मिलेगा। उसमें 100% क्षमता के साथ काम कर जनता तक राहत पहुंचाने का काम करूंगा।
2-सवाल – आप मंत्री बन रहे हैं, इसकी जानकारी कब और किससे मिली?
अविनाश गहलोत – शनिवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने मुझे फोन कर 1 बजे प्रदेश मुख्यालय बुलाया था। तब तक मुझे यह नहीं पता था कि मैं मंत्री बनने वाला हूं। 1 बजे जब मैं प्रदेश मुख्यालय पहुंचा। तो संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल ने मुझे मंत्री बनकर जनता की सेवा करने की बात बताई थी।
3-सवाल – कांग्रेस सरकार की ओल्ड पेंशन स्कीम और फ्री बिजली यूनिट जैसी योजनाएं क्या लागू रहेगी?
अविनाश गहलोत – मुख्यमंत्री भजनलाल जी सार्वजनिक मंच पर बोल चुके हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी सभी योजनाएं लागू रहेगी। उनकी किसी भी योजना को हम बंद नहीं करेंगे। हालांकि राजनीतिक रूप से पिछले 6 महीना में उन्होंने जो भी फैसले लिए हैं। उनकी समीक्षा जरूर से होगी। इसके बाद भी सरकार के स्तर पर अब से जो भी फैसला होगा। वह कैबिनेट की राय के बाद होगा।

बड़ीसादड़ी से दूसरी बार विधायक बनने वाले गौतम दक को भजनलाल सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है।
4-सवाल – आपको मंत्री बनने की जानकारी कब मिली। कौन सा विभाग मिल रहा है?
गौतम दक – शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने मुझे फोन कर मंत्री बनने की जानकारी दी थी। अब कौनसा विभाग मुझे मिलेगा। यह फैसला भी मुख्यमंत्री स्तर पर ही होगा। क्यों कि यह मुख्यमंत्री का ही क्षेत्राधिकार है।
5-सवाल – पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर सरकार का क्या स्टैंड रहेगा?
गौतम दक – कांग्रेस सरकार की योजनाएं सिर्फ झूठ और खोखले वादे थी। जिसकी वजह से चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। लेकिन हमारी पार्टी धरातल पर काम करती है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में सरकार का काम धरातल पर दिखने लगेगा।
6-सवाल – मुख्यमंत्री पद और मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी में अंदरूनी कल है शुरू हो गई है। क्या बीजेपी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा?
गौतम दक – इस बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। इसकी ज्यादा जानकारी पार्टी के वही नेता दे सकते हैं। जो इस मुद्दे पर बोलने के लिए अधिकृत हो।





Be First to Comment