Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : सड़क पार कर रहे मजदूर में मारी वाहन ने टक्कर, मौत / Badarwas News

शिवपुरी। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है यहां सड़क पार कर रहे मजदूर में बीती रात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिहार के फरहदा निवासी घरनारायण पुत्र तपेश्वरराम हरिजन, बिहार से अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ बस में सवार होकर झाबुआ जा रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे बस गोलू ब्रजवासी ढ़ाबे पर रूकी। जहां बस में बैठे सभी मजदूर खाना खाने लगे। इस दौरान मृतक शौच के लिए सड़क पर कर जाने लगा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी मजदूर साथी वहां एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को उठाकर पीएम हाऊस में रखवा दिया।

More from BadarwasMore posts in Badarwas »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!