बदरवास| बडेरा गांव में खच्चूराम आदिवासी (50 ) की शुक्रवार-शनिवार की रात मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खच्चूराम झोंपड़ी में रह रहा था। उसने पांच बीघा में सरसों की फसल बोई थी। वहीं नायब तहसीलदार पवन चंदेलिया ने बताया कि सूचना मिलने पर बडेरा गांव गए थे। पीएम कराने के लिए कहा तो परिजन राजी नहीं हुए। काफी समझाने के बाद भी अंत्येष्टि कर दी। इसलिए पटवारी ने उसी आधार पर पंचनामा बना लिया। यदि ओलावृष्टि से मौत होती तो पीएम से स्पष्ट हो जाता। उसी आधार पर मृतक किसान के परिवार को मुआवजा राशि दी जा सकती थी।
बडेरा गांव में आदिवासी की ओलावृष्टि से मौत! / Badarwas News




