कीटनाशक का सेवन करने से हुई 14 वर्ष की बालिका की मौत / Badarwas News

शिवपुरी। मामला बदरवास थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम श्रीपुर का है श्रीपुर देवासी श्रीपाल केवट की पुत्री ललिता केवट 14 वर्षीय बालिका की किटनासक के सेवन करनें से मौत हो गई है।

पीएम के दौरान डॉक्टर ने बताया की बदरवास हॉस्पिटल में लाने से पहले चार-पांच घंटे इन्होंने घर पर ही बताएं अगर सही टाइम पर लाते तो कुछ हो पता लेकिन यह लोग मृतक को लाने में काफी लेट हो गए और उसने अपनी दम तोड़ दी।

इनका कहना है:-

मैं दिन में बकरी चराने जंगल में निकल गया था करीब 4:00 बजे मुझे पता लगा बेटी की मौत हो गई है तो मैं तुरंत घर पर आया और देखा की लड़की बेहोश अवस्था में पड़ी हुई है जब तक मैं बदरवास अस्पताल ला पाता बच्चे की मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता श्रीपाल केवट

हमने मृतक की पोस्ट मैडम किया है हमें इसमें कीटनाशक ही देखा की कीटनाशक का सेवन करने से लड़की की मौत हुई है लड़की की मां बता रही थी 4 से 5 घंटे हम लोगों ने घर पर ही बिताए है ।

डॉ नितिन श्रीवास्तव बदरवास हॉस्पिटल