Press "Enter" to skip to content

बदरवास में फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा, एक की मौत / Badarwas News

शिवपुरी।‎ बदरवास थाना क्षेत्र में फोरलेन‎ हाइवे पर गलत साइड में आ रहे‎ मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों‎ को कुचल दिया। हादसे में एक‎ युवक की घटना स्थल पर ही मौत‎ हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी‎ को शिवपुरी से ग्वालियर रेफर‎ किया है। पुलिस ने ट्रक चालक के‎ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎

जानकारी के मुताबिक सनेश‎ ‎ यादव (20) पुत्र ब्रजपाल यादव‎ निवासी बकसपुर अपने साथी‎ अभिषेक यादव (18) पुत्र‎ रामसिंह यादव के संग मंगलवार‎ की रात 8 बजे बदरवास से वापस‎ घर लौट रहा था। फोरलेन हाइवे पर‎ पहुंचे, तभी गलत साइड में सामने‎ से आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक‎ एमपी08 जीए3431 ने टक्कर मार‎ दी। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर‎ चालक मौके से भाग गया। हादसे‎ में सनेश यादव की घटना स्थल पर‎ ही मौत हो गई। जबकि अभिषेक‎ गंभीर रूप से घायल हो गया।‎ जिला अस्पताल शिवपुरी से‎ ग्वालियर रेफर किया है।‎

More from BadarwasMore posts in Badarwas »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: