Press "Enter" to skip to content

पहली रामनवमी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद: पहुंचे 6 लाख श्रद्धालु, सूर्य तिलक होगा 12 बजे /NATIONAL

अयोध्या

गर्भ गृह के कपाट खुलने के बाद सुबह रामलला का पहले दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली रामनवमी है। बुधवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का 3 मिनट तक सूर्य तिलक होगा। सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट खुल गए, आम दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक, यानी 20 घंटे दर्शन कर सकेंगे।

सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। 8 बजे तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। हनुमानगढ़ी के बाहर तेज हवा से सड़क पर लगाए गए पर्दे गिर गए। इसमें 4 लोग घायल हो गए।

राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है। शयन आरती के बाद रात 11:30 बजे रामलला के कपाट बंद किए जाएंगे।

अयोध्या के अन्य मंदिरों में भी सजावट

राम जन्मोत्सव के मौके पर सजा कनक भवन का गर्भगृह।

राम जन्मोत्सव के मौके पर सजा कनक भवन का गर्भगृह।

राम जन्मोत्सव के मौके पर सजा अयोध्या का श्रीराम वल्लभाकुंज का गर्भगृह।

राम जन्मोत्सव के मौके पर सजा अयोध्या का श्रीराम वल्लभाकुंज का गर्भगृह।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!