Press "Enter" to skip to content

Fast Samachar - Sabse Pahle

उत्साह के साथ मना नाग पंचमी का पर्व फोटो 28 शिव 3 शिवपुरी। शहर सहित अंचलभर में श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी को नागपंचमी का पर्व नाग देवता के सम्मान में बड़े भी उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने मंदिरों पर पहुंचकर दूध चढ़ाकर नाग देवता जी की पूजा विधि विधान से की। भक्तों ने तक्षक पूजा, श्री नाग चंद्रेश्वर का दर्शन पूजन भी किया गया। लोगों का मानना है कि इससे बल, पौरुष, ज्ञान-बुद्धि एवं तर्क शक्ति के परीक्षण का पर्व है। उल्लेखनीय है कि सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार नागपंचमी का पर्व 27 जुलाई को भी मनाया। कुछ स्थानों पर यह त्योहार आज 28 जुलाई को मनाया गया। नागपंचमी लेकर कई धार्मिक एवं लोक मान्यताएं हैं। नागपंचमी को मनाने के पीछे एक लोक मान्यता है कि सावन के महीने में बरसात अधिक होने के कारण सर्प अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं और दूसरा बसेरा ढूंढते हैं। सांप घर में न घुसे, मनुष्यों को हानि ना पहुंचाए, इसलिए नागपंचमी पर इनकी पूजा की जाती है और इन्हें दूध भी पिलाया जाता है और इनकी पूजा की जाती है। शास्त्रों में पंचमी तिथी के स्वामी नाग होते हैं। ये चूहों से फसलों की रक्षा करते हैं इसलिए इनकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने इसी दिन गोकुलवासियों को कालिया नाग के आतंक से बचाया था। कालिया पर कृष्णा की विजय के बाद इस दिन को नाग पंचमी के रूप में श्रद्धा भक्ति से मनाया जाता है।

दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, चोरी का माल सहित वाहन बरामद

दिनारा। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय के द्वारा संपूर्ण जिले में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत में रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना…

अस्पताल में डेढ़ माह से नहीं डाटा ओपरेटर डाटा फीडिंग का कार्य करने में बीएमओ को आ रही परेशानी करैरा। समुदायक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले डेढ़ माह से डाटा आपरेटर के लम्बी छुट्टी चले जाने के बाद

मुकेश चौहान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त

शिवपुरी। भाजपा संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ व जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अनुशंसा पर भाजपा  युवा…

भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक धूम धाम से मनाया

खनियाधाना :- खनियाधाना पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर मे विराजमान गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य  प्रखर वक्त़ मुनि श्री विशोक सागर जी…

जाखनौद विद्यालय में "रीडिंग हेबिट" रेडियो कार्यक्रम का आयोजन

पोहरी– मध्यप्रदेश राज्य शासन भोपाल द्वारा “पढ़े भारत -बढ़े भारत” कार्यक्रम के तहत शालाओं में पढ़ने बाले छात्र-छात्राओं के दक्षता स्तर को बढ़ाने के लिए…

भटनावर के प्रशांत त्रिवेदी का किया पुलिस अधीक्षक ने सम्मान MPPSC2016 में महिला बाल विकास अधिकारी के रूप में हुआ है चयन

पोहरीं— अभी हाल में  घोषित हुए एम पी पी एस सी के परीक्षा परिणाम में पोहरीं तहसील के छोटे से कस्वा भटनावर के  प्रशांत त्रिवेदी…

यादव समाज ने किया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादव का स्वागत

  करैरा। भाजापा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनपाल सिंह यादव का प्रथम नगर आगमन पर पूर्व मंडल महामंत्री छंदीराम यादव के नेतृत्व में…

error: Content is protected !!